फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्मार्ट मीटर का बैलेंस निगेटिव होते ही 51 हजार घरों की बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्मार्ट प्रीपेड मीटरों का बैलेंस निगेटिव होते ही जिले के 51 हजार उपभोक्ताओं के घरों की बिजली शुक्रवार व शनिवार को कट गई। इन उपभोक्ताओं पर 15 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है। उपभोक्ता अपने-अपने उपकेंद्रों पर पहुंचकर इस समस्या से निजात दिलाने के लिए लाइन में खड़े रहे। निगम प्रबंधन ने बैलेंस निगेटिव होते ही तत्काल रिचार्ज करने की अपील की है।
विज्ञापन

जिले में करीब 82 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के घर स्मार्ट मीटर लगे हैं। शहरी क्षेत्र में 62,924 तो ग्रामीण क्षेत्र में करीब 20 हजार स्मार्ट मीटर लगे हैं। इसमें से 51 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं के मीटर का बैलेंस निगेटिव हैं। इसमें शहरी क्षेत्र के 49,500 उपभोक्ता शामिल हैं। इन पर 14.83 करोड़ रुपये बकाया है। इस बीच जिन लोगों ने रिचार्ज करा लिया, उनकी आपूर्ति बहाल हो गई।
रामपुर बाग स्थित कार्यालय में शुक्रवार को शिकायत करने पहुंचे हार्टमन निवासी अंशु भारद्वाज ने बताया कि जब से स्मार्ट मीटर लगा है, बेवजह 17 हजार रुपये का बिल आ गया है। सुबह अचानक लाइट कट गई। रोहली टोला निवासी कलीम खान ने बताया कि बिल ज्यादा आ रहा है, फिर भी पांच हजार रुपये जमा कर दिया। 1300 रुपये बकाया है। कल से लाइट बंद है। हजियापुर निवासी चांदमीर ने बताया कि बकाया जमा करने के बावजूद शुक्रवार को कट गई। मिनी बाइपास साईं धर्मकाटा निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि 16 फरवरी को 8675 बिल आ गया। दो बार शिकायत की पर ठीक नहीं हुआ। अंतत: घर की लाइट कट गई।
विज्ञापन

केस 1
नगर के बुखारपुरा निवासी यार खान के घर स्मार्ट मीटर लगा है। उनका सालभर से बिजली का बिल करीब 21 हजार रुपये बकाया था। बिजली कटने पर शनिवार को वह रामपुर बाग स्थित हेल्प डेस्क पर शिकायत करने पहुंचे। बिल जमा कराया।
केस 2
शांति बिहार निवासी अरविंद प्रताप सिंह का स्मार्ट मीटर में छह हजार रुपये बिजली का बिल बकाया था। शुक्रवार की रात बिजली कट जाने पर रामपुर बाग स्थित हेल्प डेस्क पर पहुंचकर शिकायत की। उन्होंने भी बकाया जमा कर दिया है।
ऐसे करें रिचार्ज
उपभोक्ता यूपीपीसीएल की वेबसाइट, मोबाइल एप, भीम एप, फोन-पे, गूगल-पे आदि डिजिटल माध्यमों से घर बैठे रिचार्ज कर सकते हैं। विभागीय काउंटरों पर भी रिचार्ज की सुविधा उपलब्ध है। स्मार्ट मीटर से सटीक बिलिंग, कम मानवीय हस्तक्षेप व नियमित बिल प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी। प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बिल में दो फीसदी छूट भी दी जाती है।
वर्जन
स्मार्ट मीटर का बैलेंस निगेटिव होने पर सीधे लखनऊ से लाइट कट जा रही है। जमा करने के बाद चालू भी हो जाती है। सभी उपभोक्ता बिल समय से जमा करें। - अंकित गंगवार, वाणिज्यिक अनुभाग
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें