फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अरुण कुमार, रिद्धि और रितिक बने अपने-अपने वर्ग के चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

मीरगंज। राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज के मैदान पर एक अक्तूबर को आयोजित तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अरुण कुमार, अमनदीप, रितिक अपने अपने वर्ग में विजेता रहे। मुख्य अतिथि मेजबान एवं आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार रहे। प्रतियोगिता में स्वामी दयानंद सरस्वती विद्यालय मीरगंज, कुंवर ढांकन लाल इंटर कॉलेज सहोड़ा, राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज मीरगंज समेत तहसील के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
अंडर-19 बालक वर्ग में चक्का फेंक में अमनदीप (जीआईसी चिटौली), लंबी कूद और 100 मीटर दौड़ में अरुण कुमार (आरपीआईसी), गोला फेंक में संजीव (कामिक), ऊंची कूद में कुंवर पाल (अमन आदर्श एचएसएस), 800 मीटर में केशव (संपिक) और 200 मीटर में बृजेश (आरपीआईसी) प्रथम रहे। अरुण कुमार को चैंपियन घोषित किया गया।
विज्ञापन

अंडर-19 बालिका वर्ग के लंबी कूद में रिद्धि, चक्का फेंक में तनु, 800 मीटर में बुलबुल और 200 मीटर में निकिता (सभी आरपीआईसी) ने बाजी मारी। अंडर-17 बालक वर्ग में चक्का फेंक में रितिक कुमार (आरपीआईसी), लंबी कूद में वंश दिवाकर (जीआईसी चिटौली), ऊंची कूद में राहुल गिरी और 100 मीटर में पवन (एसडीएसवीएमआईसी), 800 मीटर में अरशद अली (डीकेआईसी) प्रथम रहे। रितिक कुमार चैंपियन रहे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में लंबी कूद में रेनू (केडीएलआईसी), गोला फेंक में सिमरन, 100 मीटर में संगीता और चक्का फेंक में अंशु (आरपीआईसी), ऊंची कूद में रिंकी (अमन आदर्श एचएसएस) प्रथम रहीं। इस तरह अन्य प्रतियोगिताओं में उम्दा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर खेल प्रभारी श्रीकृष्ण यादव, स्नेह सिंह कुशवाहा, विनोद कुमार, मनोज कुमार वर्मा, सरदार अहमद, बीबी पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें