फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वाहन चेकिंग कर रहे दरोगा से भिड़ा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। कस्बे के मेन चौराहे पर वाहनों की चेकिंग अभियान के चलते चालान कर रहे दरोगा से कस्बे के मोहल्ला साहूकारा निवासी युवक भिड़ गया। उस समय उसके पास साइकिल था। दरोगा ने उसे बहुत समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह पुलिस से झगड़ा करने लगा और हाथापाई करने पर उतारू हो गया। पुलिस उसे लेकर थाने पहुंची, तब संजू के पिता मुन्ना लाल थाने पहुंचे और बताया कि उनका बेटा मानसिक रूप से बीमार चल रहा है, जिसका बरेली में इलाज चल रहा है। सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि युवक के मानसिक रूप से बीमार होने की जानकारी मिली है। उसे छोड़ दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें