फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 100 मीटर दौड़ में अर्शदीप और प्रीति प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
खंडेलवाल कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज
विज्ञापन

बरेली। खंडेलवाल कॉलेज में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज मार्च पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। इस मौके पर रिले दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें 175 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में अर्शदीप ने प्रथम, मोहित कटारिया ने द्वितीय, तौहीद खान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में प्रीति पटेल को प्रथम, मंजू पटेल को द्वितीय और खिजरा को तृतीय स्थान मिला। 800 मीटर दौड़ में राजकुमार ने प्रथम, अभिषेक ने द्वितीय, रजत सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालक वर्ग लंबी कूद में अभिषेक को प्रथम, मो. आमिर को द्वितीय, तौहीद खान को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। गोला फेंक में प्रीति पटेल ने प्रथम, मंजू पटेल ने द्वितीय, निशा ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं बालक वर्ग में अनुज को प्रथम, सौम्या को द्वितीय, निशांत को तृतीय स्थान मिला। ओवरऑल चैंपियन एमबीए प्रथम वर्ष की प्रीति पटेल रहीं। मुख्य अतिथि डॉ. एसएस बेदी, स्पोर्ट्स सचिव रुहेलखंड विश्वविद्यालय, अध्यक्ष गिरधर गोपाल, प्रबंधक निदेशक डॉ. विनय खंडेलवाल, महानिदेशक डॉ. अमरेश कुमार और प्राचार्य डॉ. आरके सिंह ने खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें