फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कैंट में सेना के हवलदार की पत्नी की गला काटकर हत्या, सरकारी आवास में पड़ा मिला शव

Mon, 13 Mar 2023 07:00 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई है। कैंट क्षेत्र में सेना के हवलदार की पत्नी की निर्मम हत्या कर दी गई। सोमवार शाम को उनका खून से लथपथ शव सरकारी आवास में बेड पर पड़ा मिला। महिला पश्चिम बंगाल की रहने वाली थी। 
विज्ञापन
सुदेशना का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के कैंट इलाके में जाट रेजिमेंट सेंटर (जेआरसी) के सामने स्थित स्टाफ कॉलोनी में सोमवार को हवलदार मनोज सेनापति की पत्नी सुदेशना की गला काटकर हत्या कर दी गई। हत्यारों का पता नहीं चल सका है। पुलिस को शक है कि किसी करीबी ने ही वारदात को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के मूल निवासी मनोज यहां सिग्नल कोर में हवलदार हैं। वह आईबीजीएच कॉलोनी में रहते हैं। परिवार में पत्नी के अलावा सात साल की बेटी अलीजा है। सोमवार की सुबह बेटी स्कूल और मनोज ड्यूटी चले गए। मेजर अनुभव मलिक की ओर से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

रिपोर्ट के मुताबिक अलीजा डेढ़ बजे स्कूल से लौटी तो देखा कि मां का शव बेड पर पड़ा था। उनकी गर्दन कटी हुई थी। बच्ची रोते हुए बाहर आई और आसपास के लोगों को बुलाया। सूचना पर मनोज भी पहुंच गए। एसपी सिटी राहुल भाटी के मुताबिक सैन्य क्षेत्र में घुसकर कोई बाहरी व्यक्ति ऐसी वारदात नहीं कर सकता। आसपास के लोगों से चौंकाने वाली जानकारी मिली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मृतका के पति से की पूछताछ 

सैन्य क्षेत्र की कॉलोनी में सुदेशना सेनापति की हत्या के बाद पुलिस ने उनके पति से भी पूछताछ की। पुलिस के अनुसार मनोज रोज आठ बजे ड्यूटी पर पहुंच जाते थे, लेकिन सोमवार को एक घंटा देरी से पहुंचे। कैंट इंस्पेकटर ने सेना के अधिकारियों से मिलकर छानबीन की और उनकी ड्यूटी का रिकॉर्ड चेक किया। 

जांच में पता चला कि मनोज एक घंटा देरी से ड्यूटी पर पहुंचे थे। इधर, आसपास के लोगों से पूछताछ में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। पुलिस ने इसे जांच में शामिल करते हुए तथ्यों के आधार पर घटना का खुलासा जल्द करने की बात कही है। वहीं मनोज के परिवार को भी बरेली बुला लिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें