फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भाजपा नेता समेत पांच लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त, डीएम ने की कार्रवाई

Sat, 20 Jul 2024 01:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
डीएम रविंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बरेली के डीएम रविंद्र कुमार ने एक भाजपा नेता समेत पांच लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। पांच शस्त्र लाइसेंस बहेड़ी के गांव रोहनिया के हैं। दो शस्त्र लाइसेंस सुभाषनगर निवासी भाजपा नेता प्रदीप अग्रवाल के हैं।

विज्ञापन


बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव रोहनिया निवासी जाहिद, बालकराम, मेवाराम और पुत्तन खां के बीच लोकसभा चुनाव से पहले फायरिंग हुई थी। इससे पहले भी ये लोग फायरिंग करते रहे हैं। हर्ष फायरिंग को लेकर भी इनकी शिकायतें थीं। बहेड़ी पुलिस ने शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के लिए रिपोर्ट एसएसपी को भेजी थी। 

एसएसपी ने यह रिपोर्ट डीएम को भेज दी। शुक्रवार को डीएम ने इन चारों लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए। भाजपा नेता प्रदीप अग्रवाल के दो लाइसेंस भी पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर निरस्त कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें