तीन बदमाश उनके पास निगरानी के लिए रुके तो अन्य बदमाशों ने मुख्य दरवाजा और कमरे का ताला काट दिया। फिर एक लोडर वाहन को अंदर लाकर लोहे की प्लेटें आदि सामान लादा और इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बदमाश करीब दो घंटे से अधिक समय गोदाम में मौजूद रहे। चौकीदारों ने किसी तरह अपने आप को बंधन मुक्त किया। बाद में चौकीदार ने सूचना अपने सुपरवाइजर राजेश यादव को दी। राजेश यादव व मैनेजर फैक्टरी पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दी। सीबीगंज इंस्पेक्टर राधेश्याम घटनास्थल पर पहुंचे। घटना का निरीक्षण कर चौकीदार से पूछताछ की।