अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत छात्राओं को दी जानकारी
राखी मेकिंग प्रतियोगिता का भी हुआ आयोजन, दिए गए पुरस्कार
पुवायां (शाहजहांपुर)। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत मारवाह माडर्न स्कूल स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सीएचसी की डॉक्टर शांति ने कहा कि युवावस्था में शारीरिक बदलाव होते हैं। ऐसे में शारीरिक कमजोरी आदि से बचने के लिए भोजन में पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ाया जाना जरूरी है। आयरन सहित अन्य पोषक तत्वों के बारे में जानकारी देने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम समय समय पर कॉलेजों में जाकर जानकारियां देती है। अभिभावक खासकर मां छात्राओं का हर तरह से ध्यान रखें और उनमें साफ सफाई के प्रति जागरूक रहने की आदत डालें।
विज्ञापन
ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक पूजा गुप्ता ने कहा कि छात्राएं किसी भी तरह की समस्या होने पर घर जाकर मां को जानकारी दें। स्कूल निदेशक तारा सिंह और प्रबंधक कमलजीत सिंह, प्रधानाचार्य नाज परवीन ने भी छात्राओं को संबोधित किया।