बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज कर दी हैं। दो सितंबर को होने वाले आयोजन के लिए 81 टॉपर्स चयनित कर लिए हैं। अभी कुछ अन्य रिजल्ट जारी होने के बाद यह संख्या बढ़ने की संभावना है।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में दो सितंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह का आयोजन इस बार गर्ल्स हॉस्टल के सामने स्थित ग्राउंड में होगा। पिछले साल यह स्पोर्ट्स ग्राउंड में किया गया था लेकिन निर्माण कार्य के चलते इस बार स्थान बदला गया है। हालांकि, मुख्य अतिथि का नाम अभी तक फाइनल नहीं हो सका है। विश्वविद्यालय की ओर से तीन लोगों को निमंत्रण भेजा गया है, अब उनकी सहमति का इंतजार किया जा रहा है। वहीं, मंगलवार को 81 टॉपर्स की सूची तय कर ली गई है।
इन्हें मिलेगा सम्मान
बी फार्मा सेमेस्टर आठ- शिवानी वैश, बीटेक सेमेस्टर आठ सीएसआईटी- इस्मोही केसरवानी, केमिकल इंजीनियरिंग- योगेश कुशवाह, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग- देवेश श्रीवास्तव, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन शिवांग मिश्रा, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन- आयुषी शर्मा, मैकेनिकल इंजीनियरिंग- रनवीर सिंह, एलएलएम सेमेस्टर चार- ओशीन दीक्षित, एमए एप्लाइड इंग्लिश- अक्शा रहमान, फिलोसोफी- मोहित कुमार, एनिशिएंट हिस्ट्री एंड कल्चर- धनंजय कुमार, एप्लाइड एंड रीजनल इकनॉमिक्स- दुष्यंत गिरि, एमबीए मार्केटिंग- शिवांगी गुप्ता, एमबी पार्ट टाइम- हेमंत कुमार, एमबीए- राशि मिश्रा, एमसीए- अपराजिता श्रीवास्तव, एमएड- निसहत अंजुम, एमएचएम- प्रज्ञा सिंह, एमएससी जूलॉजी- श्रुति श्री, एप्लाइड केमिस्ट्री- पूजा दास, मैथ्स- निशा खानम, एप्लाइड फिजिक्स- उज्जवल गुप्ता, प्लांट साइंस- इकरा फारुखी, बीएड- शिवनंदन सिंह, बीएससी फाइनल- मयंक सक्सेना, बी लिब सेकेंड ईयर- महनाज, एमए इकनॉमिक्स- गुरुप्रीत कौर, हिस्ट्री- सचिन यादव, फिलोसोफी समीउद्दीन, एमकॉम फाइनल- अनुभा सक्सेना, एमएससी फाइनल पर्यावरण विज्ञान- प्रियंका सिंह, सैन्य अध्ययन- विनोद कुमार रौतेला, स्टेटिक्स- प्रिया सिंह, एमलिब- नुपुर वालिया, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी थर्ड ईयर- दिव्यांशी वर्मा, एमएड सेकेंड ईयर- गीता बत्रा, एमए फाइनल होम साइंस- ताहिरा खानम, म्यूजिक- सुरबाला, एलएलबी 6 सेमेस्टर- जागृति रस्तोगी, एमडीएमएस- डॉ. अभिलाषा गुप्ता, एमए फाइनल एजुकेशन- हरीमोहन वर्मा, एमबीबीएस थर्ड प्रोफेशनल- सारा रॉबर्ट्स ओ.आर., एमएससी फाइनल होम साइंस ह्यूमन डेवलपमेंट- साक्षी सक्सेना, एमएससी होमसाइंस जनरल- आरती कुमारी, एमए फाइनल हिंदी- आरना तिवारी, बीकॉम फाइनल- वंशिका सपरा, एमए फाइनल भूगोल- शालिनी यादव, राजनीति विज्ञान- अंजुम साविया, संस्कृत- अर्चना राठौर, बीकॉम ऑनर्स फाइनल- रिचा कोचर, एमएससी फाइनल फिजिक्स- अदिति सक्सेना, बीए फाइनल- रिचा वर्मा, बीकॉम फाइनेंसियल सर्विसेज 6 सेमेस्टर- रिमशा परवीन, एमए पर्सियन- मो. हारून, एमए उर्दू- नोशीन, एमएससी जूलॉजी- सफिया अहसन, बीकॉम फाइनेंस- मुस्कान अग्रवाल, एमए सैन्य अध्ययन- कोमल, एमएससी मैथ्स- आकाश कुमार, एमए अंग्रेजी- दक्षता अरोरा, एमडीएस- प्रतीक भाटिया, एमए मैथ्स- अंशुल दत्त, बीएससी माइक्रोबायोलॉजी- इकरा परवीन, एमएससी बॉटनी- पूर्णिमा सिंह, एमए फाइनल ड्राइंग एंड पेंटिंग- सईद सना, बीएससी एग्रीकल्चर- उमरा रहमानी, एमएससी एग्रीकल्चर एग्री इकनॉमिक्स- अजीत कुमार, एग्रोनॉमी- रिंकू सिंह पाल, हार्टिकल्चर- अमित कुमार, एमएससी इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री- पूर्णिमा राजपूत, बीकॉम कंप्यूटर- रविंद्र सिंह, एमए समाजशास्त्र- तरुण पाल, बीएससी कंप्यूटर- हुमैरा, बीएससी ऑनर्स- अनुषा शहजाद, एलएलबी 10 सेमेस्टर- स्वीटी देशवाल, एमएससी फाइनल फूड एंड न्यूट्रीशियन- शबा नूर, एमए साइकोलॉजी- आंचल ढिल्लो, एमएससी केमिस्ट्री- ऊषा, बीबीए 6 सेमेस्टर- वृंदा अग्रवाल, बीसीए 6 सेमेस्टर- कोमल शर्मा।