फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ मन और तन के बिना अपराजिता नहीं बन सकतीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलयन स्माइल्स अभियान के तहत मंगलवार को नगर के अक्सा पब्लिक इंटर कॉलेज में महिला सशक्तीकरण विषय पर गोष्ठी हुई। गोष्ठी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की महिला चिकित्साधिकारी डॉ. शृंखला मिश्रा ने कहा कि तन और मन से स्वस्थ रहे बिना महिलाएं अपराजिता नहीं बन सकती हैं।
विज्ञापन

डॉ. मिश्रा ने कहा कि महिलाएं किसी भी मामले में पुरुषों से कम नहीं है। उन्हें इस बात का अहसास होना चाहिए। महिलाओं को संघर्ष से पीछे नहीं हटना चाहिए। राजकीय महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. विकास प्रधान ने कहा कि महिलाओं के सामने आज भी बहुत चुनौतियां हैं। इन्हें सहर्ष स्वीकार कर आगे बढ़ना चाहिए। महिलाएं समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहें।
कॉलेज के संस्थापक काजी साबिर अली ने कहा कि महिलाओं को अपने भीतर से सभी डर निकाल देने चाहिए। प्रबंधक डॉ. मुर्तजा अली ने कहा कि महिलाओं को परिवार के साथ समाज के प्रति भी अपनी जिम्मेदारियों का निवर्हन करना चाहिए। प्रवक्ता रमेश गंगवार ने कहा कि नारियों ने हर क्षेत्र में विशेष पहचान बनाकर इतिहास रचा है। प्रधानाचार्य शकील अहमद खां ने कहा कि महिलाओं को अपने घर वालों को विश्वास में लेकर आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। गोष्ठी में फिजा, उमामा नूर, कासिफा, नेहा, फरीना, मानसी आदि छात्राओं ने भी विचार रखे। अध्यक्षता डॉ. मुर्तजा अली और संचालन एमके सक्सेना ने किया।
विज्ञापन


नारी गरिमा बरकरार रखने की दिलाई शपथ
मुख्य अतिथि डॉ. शृंखला मिश्रा ने छात्राओं को जीवन के प्रत्येक मोड़ पर नारी गरिमा को अक्षुण्य रखने की शपथ दिलाई।

छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
गोष्ठी में महिला सशक्तीकरण विषय पर सारगर्भित विचार रखने वाली छात्राओं, मानसी, फरीना, नेहा, कासिफा, उमामानूर और फिजा को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया।

गोष्ठी के बाद किया गया पौधरोपण
गोष्ठी के बाद कॉलेज परिसर में 50 से अधिक फलदार और फूलदार पौधे लगाए गए। इनमें आम, अमरूद, नीबू, जामुन, कटहल, गेंदा, गुलाब, सागौन, गुलहड़ और नीम के पौधे शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें