फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में उतरी रेल यूनियन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रेलवे की सात यूनिटों के निजीकरण करने सरकार की कोशिशों के विरोध में उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन और एनई रेलवे मेंस कांग्रेस ने धरना दिया। एनई रेलवे मेंस कांग्रेस ने कर्मचारी विरोधी नीतियों का विरोध डीआरएम आफिस, मंडल स्टोर शाखा, डीजल शेड, रेलवे वर्कशाप आदि आफिसों के सामने किया। कारखाना मंडल मंत्री रजनीश तिवारी के नेतृत्व में हुए धरना प्रदर्शन में मंडल मंत्री विवेक मिश्रा, कौसर, भजन लाल, जीवन सिंह बिष्ट, विवेक कुमार, सुरेश, महेंद्र सिंह समेत सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के शाखा अध्यक्ष राजेश दुबे, मुर्शरफ, बीआर बिष्ट, अब्दुल समद आदि ने निजीकरण के विरोध में सरकार विरोधी नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें