अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत छात्राओं ने घटना पर विरोध जताया
- फोटो : अमर उजाला
हैदराबाद में पशु चिकित्सक के साथ हुई हैवानियत के विरोध में छात्राओं का गुस्सा थम नहीं रहा है। सोमवार को शहर के कुंवर खुशवक्त राय बालिका इंटर कॉलेज में अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत छात्राओं ने घटना पर विरोध जताते हुए कहा कि जो लोग महिलाओं की इज्जत नहीं कर सकते, उन्हें समाज में रहने का अधिकार नहीं है।
पहले निर्भया और अब हैदराबाद में पशु चिकित्सक के साथ हैवानियत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। कहा कि हैवानों ने जब गुनाह कबूल कर लिया है तो कोर्ट कचहरी का समय खराब न कर उन्हें फांसी पर लटकाना देना चाहिए। पेश है छात्राओं से बातचीत के अंश
पशु चिकित्सक के साथ हुई घटना बेहद निंदनीय है। उनके गुनहगारों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।
मंजूलता, छात्रा
महिला सुरक्षा के लिए सरकार को सख्त कानून बनाना होगा। तभी ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
अंशिका त्रिपाठी, छात्रा-
जिनके मन में महिलाओं के लिए सम्मान नहीं है। उन्हें समाज में रहने का भी हक नहीं होना चाहिए।
वर्तिका वर्मा, छात्रा
घरवालों को चाहिए कि वह बेटों को संस्कारी बनाए, जिससे उन्हें महिलाओं का सम्मान करना आए।
शिवानी वर्मा, छात्रा
इस घटना को लेकर मन काफी व्यथित है। दरिंदों को सजा-ए-मौत मिलनी चाहिए।
स्तुति सिंह, छात्रा
पहले निर्भया और अब पशु चिकित्सक, अब तो सरकार को कठोर कानून बनाना चाहिए।
जागृति सिंह, छात्रा
निर्भया कांड पर ही यदि सख्त कानून बन जाता, तो पशु चिकित्सक के साथ ऐसी घटना नहीं होती।
गौरी मिश्रा, छात्रा
डॉक्टर के गुनहगारों को फांसी पर लटकाना चाहिए, जिससे अपराधियों को सबक मिले।
साक्षी सिंह, छात्रा