फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कैलाश गिरि मढ़ी पर रामगंगा पुल के दोनों ओर एप्रोच स्लैब धंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। सिरौली एवं आंवला को जोड़ने वाले कैलाश गिरि मढ़ी घाट पर बने रामगंगा पुल के दोनों ओर की एप्रोच स्लैब धंस गई है। पुल के किनारों पर सेतु निगम ने नई स्लैब डालने का काम कई महीने पहले शुरू किया था, लेकिन काम की रफ्तार बेहद धीमी है। अब तक आधा हिस्सा ही बनाया गया है, जबकि बाकी हिस्सा अधूरा छोड़ दिया गया है। बरसात के कारण रामगंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य, नेमचंद लोधी ने बताया कि सेतु निगम की यह घोर लापरवाही है। महीनों से सुध नहीं ली गई। ग्रामीण सीताराम ने कहा कि जलस्तर तेजी से बढ़ने से मीरगंज–सिरौली मार्ग पर पुल के पास बनी दो पुलियां भी खतरे में हैं। पानी का दबाव इतना ज्यादा है कि वे कभी भी ढह सकती हैं। ग्रामीण रामपाल का कहना है कि यदि इसी तरह लापरवाही जारी रही तो बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


मीरगंज–सिरौली रोड पर आवागमन पूरी तरह बंद हो सकता है। इस पुल से रोजाना सैकड़ों वाहन, स्कूली बसें और एंबुलेंस आदि गुजरती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य को तुरंत और तेजी से पूरा कराया जाए, ताकि कोई अनहोनी न हो। संवाद

समसपुर में सड़क पर जलभराव

मीरगंज। मीरगंज से सिरौली जाने वाले मुख्य मार्ग पर समसपुर गांव की सड़क पर जलभराव होने से आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है। इस कारण आए दिन लोग गिरकर यहां चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीण राजेश सिंह ने बताया कि अधिकारियों से शिकायत के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं की गई। बरसात में हालात और बदतर हो गए हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी हो रही है। पीडब्ल्यूडी के जेई कुलदीप कुमार ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत मिली है। सड़क ध्वस्त हो गई है। जल्द ही इसे दुरुस्त कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें