फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ललाटाक्ष के ललाट पर लगाया चंदन तिलक, अर्पित की गंगधार

Tue, 25 Aug 2026 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सावन माह के अंतिम सोमवार को नाथ नगरी दिनभर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजती रही। ललाटाक्ष (ललाट में नेत्रधारी अर्थात शिव) के पूजन-अर्चन के लिए भोर से ही प्रमुख नाथ मंदिरों के साथ ही अन्य शिवालयों के बाहर कतार लग गई।
विज्ञापन

ललाट (मस्तक) पर चंदन तिलक लगाने के साथ ही बाबा का भव्य शृंगार किया गया। इसके बाद जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हुआ, जो दोपहर बाद तक जारी रहा। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भोलेबाबा की पूजा-अर्चना की। शाम को महाआरती हुई।
कछला, हरिद्वार, गढ़मुक्तेश्वर से गंगाजल लेकर आए कांवड़ियों ने भी बाबा का जलाभिषेक किया। अलखनाथ मंदिर में जलाभिषेक को लेकर रातभर तैयारियां जारी रहीं। कपाट खुलने से पहले ही यहां श्रद्धालुओं की कतार लगी दिखी। कैंट के धोपेश्वर नाथ मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन

बाबा त्रिवटीनाथ महादेव मंदिर में भी शिवभक्तों ने विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजन किया। मंदिर के मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल ने बताया कि यहां वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार और भाजपा नेता अनिल कुमार भी पूजा करने पहुंचे। श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन की ओर से डॉक्टर और दवाओं का प्रबंध भी किया गया था। सायंकाल के समय आयोजित भस्म महाआरती में शंखध्वनि, झांझ, नगाड़ों और घंटियों की गूंज के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
सावन के अंतिम सोमवार को जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया। महादेवपुरा कॉलोनी की युवा समिति ने श्री नीलकंठ महादेव मंदिर की अपनी डाक कांवड़ यात्रा के 10 गौरवशाली वर्ष पूरे कर लिए हैं। सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर से जय परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता के नेतृत्व में परशुराम सैनिकों ने मोटरसाइकिल व अन्य वाहनों के साथ सात नाथ मंदिरों की परिक्रमा और जलाभिषेक यात्रा निकाली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें