फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: राजकीय और निजी आईटीआई में छह माह के कोर्स के लिए आवेदन शुरू, यह है अंतिम तिथि

Thu, 11 Dec 2025 04:20 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में राजकीय और निजी आईटीआई में छह माह के कोर्स के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 24 दिसंबर है। 
विज्ञापन
आईटीआई - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जनपद के राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में संचालित छह माह के नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग, स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग आधारित व्यवसायों (ट्रेड्स) के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें ड्रोन पायलट, ड्रोन टेक्नीशियन, डाटा एंट्री ऑपरेटर में प्रवेश के लिए बैच-द्वितीय (सत्र 2025-26) की उपलब्ध सीटों के लिए नए आवेदकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसमें बुधवार से ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ कर दिए गए हैं। इसके साथ ही आवेदन की अंतिम तिथि 24 दिसंबर है। 

विज्ञापन


इच्छुक अभ्यर्थी  http://www.scvtup.in पर जाकर Online Submission Application of Application for Admission for Batch-II 2025-26 (six months) for Government/ Private ITI पर क्लिक कर आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, या यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है। इसमें सामान्य व पिछड़ा वर्ग के लिए 250 और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति को 150 रुपये जमा करने होंगे। 

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नोडल प्रधानाचार्य ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की प्रविष्टियों में सुधार के लिए फाइनल सबमिशन के उपरांत 48 घंटे का समय उपलब्ध रहेगा। इस अवधि के बाद आवेदन में किसी भी प्रकार का संशोधन संभव नहीं होगा। ऑनलाइन आवेदन में सहायता के लिए ई-फार्म (विवरणी) वेबसाइट www.scvtup.in पर उपलब्ध है, जिसे अभ्यर्थी प्रिंट या डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें