फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एलएलबी में प्रवेश के लिए आवेदन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में विधि स्नातक (त्रिवर्षीय) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थी एक अगस्त से सात अगस्त तक महाविद्यालय की वेबसाइट bcbonlineadmission.com पर प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन के अनुसार, निर्धारित तारीख के बाद प्राप्त आवेदनों पर प्रवेश समिति की ओर से विचार नहीं किया जाएगा। प्रवेश समिति प्राप्त आवेदनों के आधार पर मेरिट सूची तैयार करेगी, जिसके बाद अभ्यर्थियों का प्रवेश सुनिश्चित किया जाएगा। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि केवल वही अभ्यर्थी प्रवेश के लिए पात्र होंगे जिन्होंने विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित विधि प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
एलएलबी त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता विधि विश्वविद्यालय से स्नातक है, जो रुहेलखंड विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त हो। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है। पिछड़ी जाति के लिए यह मानदंड न्यूनतम 42 प्रतिशत अंकों का है, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक उपाधि प्राप्त करनी होगी। ऐसे अभ्यर्थी जो वर्ष 2025 की स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा में सम्मिलित हुए हैं, वह भी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, इन अभ्यर्थियों को काउंसलिंग से पूर्व स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण होने का प्रमाण प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें