फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली इंडस्ट्रियल टाउनशिप की राह से हटा चकबंदी का रोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
125 हेक्टेयर जमीन का होगा अधिग्रहण, 1000 करोड़ अधिग्रहण पर होंगे खर्च , 2000 करोड़ से टाउनशिप होगी विकसित
विज्ञापन

बरेली। रहपुरा इंडस्ट्रियल टाउनशिप के लिए जमीन अधिग्रहण में चकबंदी का रोड़ा हट गया है। नया चकमैप बीडीए को मिल गया है। करीब 1000 करोड़ से होने वाले जमीन अधिग्रहण के काम में अब तेजी आएगी। बीडीए उपाध्यक्ष ने सभी अभियंताओं को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। टाउनशिप विकसित करने पर करीब 2000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
दिल्ली रोड से झुमका तिराहा, बदायूं रोड होते हुए शाहजहांपुर रोड तक रिंग रोड प्रस्तावित है। इसी के किनारे रहपुरा जागीर, रसूला चौधरी ग्राम सभाओं में 125 हेक्टेयर में बीडीए इंडस्ट्रियल टाउनशिप विकसित कर रहा है। बीडीए की ओर से इस योजना में 750 वर्ग मीटर से 10 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल के कुल 417 भूखंड की मांग की गई थी। योजना सामने आने के बाद एक जुलाई से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होनी थी लेकिन कुछ गांवों में चंकबंदी लागू होने से अड़ंगा लग गया।
विज्ञापन

एक्सईएन एपीएन सिंह ने बताया कि बीडीए को नया चकमैप मिल गया है। चकबंदी के कारण भूमि अधिग्रहण करने में एक माह की देरी हुई है। अब समस्या खत्म हो गई। बीडीए जल्द ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करेगा। संवाद
विज्ञापन

-

इन सुविधाओं से लैस होगी टाउनशिप
इंडस्ट्रियल टाउनशिप में औद्योगिक, वेयर हाउस, ट्रांसपोर्ट फैसिलिटी, कॉमर्शियल, 132 विद्युत उपकेंद्र, फायर स्टेशन, एक्सपोर्ट हाउस, होटल, पेट्रोल पंप, सीएनजी स्टेशन व आधुनिक पार्किंग की सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा श्रमिकों व वाहन चालकों के लिए डोरमेट्री, बैंक, पोस्ट ऑफिस, गैस पाइपलाइन, एसटीपी, ईटीपी की भी बीडीए सुविधाएं देगा। वहीं, बरेली के मशहूर लकड़ी के फर्नीचर, बांस के उत्पाद, जरी जरदोजी से जुड़े कारीगरों को और हुनरमंद बनाने के लिए प्रदर्शनी सेंटर भी बनेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें