फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष अभियान में एक हजार बेसहारा पशु पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शासन के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए जा रहे विशेष अभियान में एक हजार बेसहारा पशु पकड़े गए। इनको पशु आश्रय गृहों पर रखा जाएगा। ब्लॉक स्तर पर ग्रामीण क्षेत्रों में बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान अभी चलता रहेगा।
विज्ञापन

सीएम योगी ने फसल में नुकसान करने वाले और जाम की वजह बनने वाले बेसहारा पशुओं को पकड़वाकर उनको पशु आश्रय गृहों में रखने के निर्देश जारी किए थे। इसके चलते मुख्य विकास अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने ब्लॉक स्तर पर खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत, सेक्रेटरी, प्रधान और पशु मित्रों की मदद से बेसहारा पशुओं को पकड़वाना प्रारंभ किया। अब तक एक हजार पशु पकड़े गए हैं। इनको आश्रय गृहों में रखवाया गया है। सभी ग्राम पंचायतों में बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें