फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी से किला नदी पर नया पुल बनाने की बताई जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सैदपुर हॉकिन्स और किला छावनी को जोड़ने वाला किला नदी का पुल जर्जर हो रहा है। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने इस संबंध में अधिकारियों को भी अवगत कराया था। इस संबंध में सीडीओ सत्येंद्र कुमार सिंह ने पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को नोटिस देते हुए पुल को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। सीडीओ को कहना है कि इस पुल के कुछ भाग में गड्ढों से जलभराव हो जाता है। भारी वाहनों के आवागमन के लिए पुल उपयुक्त नहीं है। पुल के दोनों ओर भारी गंदगी जमा है। इससे पानी के बहाव में रुकावट पैदा हो रही है। इस पुल के दोनों ओर रोड भी नहीं है। इससे वहां नए पुल को बनाने की जरूरत बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें