शाहजहांपुर में देश विरोधी पोस्ट डालने से हिंदू संगठनों में रोष पैदा हो गया। उन्होंने हंगामा किया। इस पर आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया।
दरअसल, शाहजहांपुर के खुटार के नगरा गांव के रहने वाले एक शख्स पर सोशल मीडिया पर देश विरोधी पोस्ट डालने के आरोप लगे हैं। पोस्ट पर हिंदू संगठनों का गुस्सा भड़क गया।
सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराने की कोशिश की।
हाल ही में मुरादाबाद के एमआईटी परिसर में आतंकी हमले की घटना का समर्थन करते हुए मुरादाबाद निवासी एक छात्र द्वारा पोस्ट पर बवाल हो गया। आरोप था कि छात्र कश्मीरी मूल का है, लेकिन लम्बी छानबीन के बाद उसके मुरादाबाद निवासी होने की पुष्टि हुई। छात्र ने अपनी व्हाट्सप्प स्टेटस पर पुलवामा के आतंकी घटना का समर्थन करते हुए पाकिस्तान ज़िंदाबाद लिखा था।