पता चला कि केमिस्ट्री लैब के अंदर शिक्षक प्रदीप सिंह छात्रों से रुपये ले रहे हैं। टीम ने हुकुम सिंह को पहले से ही पाउडर लगे पांच-पांच सौ रुपये के नोट दे रखे थे। अंदर कमरे में जाकर जैसे ही शिक्षक ने रिश्वत ली एंटी करप्शन की टीम ने उसे पकड़ लिया। शिक्षक को गाड़ी में डालकर कैंट थाने ले जाया गया।
कॉलेज में रिश्वत लेते हुए शिक्षक के पकड़े जाने की खबर लगते ही खलबली मच गई। पकड़ा गया शिक्षक प्रदीप सिंह फरीदपुर की टीचर्स कॉलोनी में रहता है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की तरफ से कैंट थाने में शिक्षक प्रदीप सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।