फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: एंटी करप्शन टीम ने बाबू को रिश्वत लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार, ऑडिट के नाम पर लिए थे 10 हजार रुपये

Tue, 10 Sep 2024 06:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के सिविल लाइन क्षेत्र में बाबू संदीप कुमार भारती को एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। उसने मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर की प्रधान से विकास कार्य कराने का ऑडिट कराने के एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। 
विज्ञापन
आरोपी बाबू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिले में ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्य का ऑडिट कराने के नाम पर रिश्वत लेते बाबू को एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को सुबह टीम ने इंद्रा चौक के निकट एक निजी अस्पताल से बाबू को गिरफ्तार किया। आरोपी को बिनावर थाने ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


थाना मूसाझाग के गांव फतेहपुर निवासी नेम सिंह ग्राम प्रधान के पति हैं। इनकी ग्राम प्रधान पत्नी ने हाल ही में गांव में विकास कार्य कराए थे। कराए गए कार्यों की ऑडिट होनी थी, लेकिन जिला लेखा परीक्षा अधिकारी सहकारी समितियां के बाबू संदीप कुमार भारती ऑडिट करने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा था। 

प्रधान के पति नेम सिंह ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत कर दी। इसके बाद टीम ने पाउडर लगे 10 हजार रुपये नेम सिंह को दिए। मंगलवार को सुबह एंटी करप्शन की टीम प्रभारी इश्तियाक वारसी के नेतृत्व में बदायूं पहुंच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

निजी अस्पताल में ली थी रिश्वत 
रिश्वत के रुपये लेने के लिए बाबू सिविल लाइन क्षेत्र के इंद्रा चौक स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंच गया। जैसे ही नेम सिंह से बाबू ने रुपये लिए तो टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बाबू को टीम बिनावर थाने ले गई। जहां उसके खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें