फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली कॉलेज में मुर्गा पकाते पकड़े तीन कर्मचारियों से जवाब तलब

Sun, 14 Jan 2024 04:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज के विधि विभाग में तीन कर्मचारी हीटर पर चिकन पकाते हुए पकड़े गए। चीफ प्रॉक्टर ने तीनों से स्पष्टीकरण मांगा है। इन्हीं में से एक आरोपी पर कर्मचारी नेता ने धमकी देने का भी आरोप है।
विज्ञापन

मामला बुधवार का है। सूचना पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड विधि विभाग पहुंचा तो वहां देखा कि दो कर्मचारी में हीटर पर मुर्गा पका रहे थे और एक बाहर बैठा था। इसके बाद कर्मचारियों को वहां से हटाकर विभाग को बंद करा दिया गया था। हालांकि कर्मचारियों का कहना था कि रसोई के सिलिंडर में गैस खत्म होने के कारण वह कॉलेज में खाना बना रहे थे।
इधर, बरेली कॉलेज कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि जिन लोगों ने कॉलेज में मुर्गा पकाया था, उनमें से एक उन्हें मोबाइल फोन पर धमकी दे रहा है। वहीं, चीफ प्रॉक्टर प्रो. आलोक खरे ने बताया कि तीनों कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस देकर जवाब मांगा है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें