यह देखकर उसने पिता व ग्रामीणों को बुला लिया। शीशगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंची। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने भी मौका मुआयना किया। डॉग स्क्वॉड व फोरेंसिक टीम बुलाई गई। एसएसपी ने पुलिस व एसओजी को जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए।
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि डॉग स्क्वॉड से मिले इनपुट के आधार पर एक संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। अभी वह नशे की हालत में हैं। उसके होश में आने का इंतजार किया जा रहा है।
बीते दिनों शाही क्षेत्र में हुई थी हत्या
हाल ही में शाही थाना क्षेत्र के गांव खरसैनी में महिला दुलारी देवी की इसी तरह जान गई थी। तब पुलिस ने संदेह के आधार पर पड़ोस में तालाब किनारे झोपड़ी डालकर रहने वाले चौकीदार नन्हे को पकड़ा था।
उसके पास से महिलाओं के कपड़े, शृंगार का सामान मिला था। हालांकि दुलारी देवी की मौत का कारण स्पष्ट न होने व विसरा सुरक्षित होने से पुलिस कार्रवाई से ठिठक गई। बाद में नन्हे को पौने तीन किलो अफीम के साथ गिरफ्तार दिखाकर जेल भेजा गया था।