छोटा गोला आज तक गिरफ्तार नहीं
आईसीएल कंपनी ने लोगों को कई गुना ब्याज और प्लॉट देने का झांसा देकर करोड़ों रुपये डकार लिए। कंपनी के चेयरमैन आरके गोला, उसके भाई एके गोला व गुर्गों पर मंडल के तीन जिलों में धोखाधड़ी के डेढ़ दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज किए गए। इनमें आधे से ज्यादा मामले प्रेमनगर थाने में ही दर्ज हैं। बावजूद प्रेमनगर पुलिस आज तक एके गोला को गिरफ्तार नहीं कर सकी।
निवेशकों ने आरके गोला और उसके खास जितेंंद्र को पकड़कर खुद ही पुलिस के हवाले किया था। किरकिरी होने पर प्रेमनगर पुलिस ने वर्ष 2023 में कंपनी के निदेशक दिनेश को भी जेल भिजवाया था। निवेशकों की रकम दिलाने के लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। इस वजह से निवेशक कचहरी के चक्कर काट रहे हैं।