फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कन्हैया गुलाटी और उसके गुर्गे पर एक और रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर कैनविज कॉलोनी में प्लॉट बेचने के नाम पर ठगी का आरोप
विज्ञापन

फरीदपुर। कैनविज कंपनी के निदेशक कन्हैया गुलाटी और उसके एक गुर्गे के खिलाफ फरीदपुर कोतवाली में सोमवार को एक और रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दोनों पर दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर गांव अंधरपुरा में कैनविज कॉलोनी में प्लॉट बेचने के नाम पर ठगी का आरोप है। कन्हैया गुलाटी के खिलाफ ठगी और धोखाधड़ी के मामले में यह 37 वीं एफआईआर है।
इज्जतनगर थाना क्षेत्र के सुरेश शर्मा नगर निवासी गीता गुप्ता ने फरीदपुर थाने में तहरीर में बताया कि उन्होंने कैनविज समूह के मालिक कन्हैया गुलाटी की कंपनी कैनविज इंफ्रा कॉरपोरेशन इंडिया लिमिटेड के अधिकृत हस्ताक्षरी गुलाब नगर निवासी सूर्य प्रकाश से कैनविज विलेज वैली प्रोजेक्ट हृदयपुर उर्फ अंधरपुरा में 159 वर्ग मीटर का प्लॉट खरीदा था। प्लॉट पर आज तक उनको मलिकाना हक नहीं दिया गया है। उन्होंने कई बार कन्हैया गुलाटी से संपर्क किया, लेकिन वह आश्वासन देता रहा। प्लॉट पर कब्जा देने या फिर रुपये वापस करने के लिए कहा तो गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीता गुप्ता का कहना है कि काफी समय से कैनविज कंपनी का कार्यालय भी बंद है। कंपनी के निदेशक या अन्य किसी अधिकृत अधिकारी से बात भी नहीं हो रही। इस कारण वह मानसिक रूप से तनाव में हैं। इंस्पेक्टर फरीदपुर राधेश्याम ने बताया कि कन्हैया लाल गुलाटी और सूर्य प्रकाश के खिलाफ ठगी व धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें