फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पत्नी से झगड़े के बाद राजमिस्त्री ने खाया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पत्नी से कहासुनी के बाद कैंट थाना क्षेत्र के लखौरा निवासी आनिफ ने जहर खा लिया।इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हनीफ ने बताया कि उनके भाई आनिफ और भाभी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। आनिफ राजमिस्त्री थे। उन पर काफी कर्ज भी हो गया था। इससे वह मानसिक रूप से दबाव में थे। दो जनवरी को पत्नी से विवाद के बाद आनिफ ने जहर खा लिया था। उनको इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई। उनके परिवार में पत्नी और चार बेटे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें