फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली होते हुए ऋषिकेश-आलमनगर के बीच एक और कांवड़ मेला विशेष ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सावन में कांवड़ मेले के मद्देनजर बरेली होकर हरिद्वार, ऋषिकेश, कछला, वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या की ओर जाने-आने वाली ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। इसको देखते हुए रेलवे अब तक 10 कांवड़ विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर चुका है। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल ने बृहस्पतिवार को ऋषिकेश-आलमनगर के बीच एक जोड़ी और विशेष ट्रेन की समय सारिणी जारी की है।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि 04318 ऋषिकेश-आलमनगर कांवड़ विशेष ट्रेन 11 जुलाई से नौ अगस्त तक प्रतिदिन ऋषिकेश से शाम सात बजे चलने के बाद रायवाला, मोतीचूर, ज्वालापुर, लक्सर, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, स्योहारा, कांठ, मुरादाबाद, रामपुर होते हुए अगले दिन तड़के 5:15 बजे बरेली आएगी। यहां से शाहजहांपुर, हरदोई, बालामऊ होते हुए 10:45 बजे आलमनगर पहुंचेगी। वापसी में 04317 आलमनगर-ऋषिकेश कांवड़ विशेष ट्रेन 12 जुलाई से 10 अगस्त तक प्रतिदिन आलमनगर से दोपहर 12:05 बजे चलने के बाद 3:50 बजे बरेली आएगी और रात 11 बजे ऋषिकेश पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें