बरेली। गर्मियों में यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे ने बरेली होते हुए पांच जोड़ी यानी अप-डाउन 10 और ट्रेनों का संचालन करने की घोषणा की है। इनकी समय सारिणी भी जारी कर दी गई है। अब तक बरेली होते हुए 18 जोड़ी यानी अप-डाउन 36 ट्रेनों की समय सारिणी जारी की जा चुकी है। इन सभी ट्रेनों को बरेली जंक्शन पर दो से पांच मिनट तक का ठहराव दिया जाएगा।
-04504 चंडीगढ़-पटना ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 24 अप्रैल से 29 मई तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को रात 11:35 बजे चंडीगढ़ से चलने के बाद अगले दिन सुबह 6:53 बजे बरेली आएगी और रात 10:10 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में 04503 पटना-चंडीगढ़ ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 25 अप्रैल से 30 मई तक प्रत्येक शुक्रवार को रात 10:45 बजे पटना से चलने के बाद अगले दिन तड़के 3:03 बजे बरेली और रात 11:10 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
- 04302 योग नगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 22 अप्रैल से 15 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को योग नगरी ऋषिकेश से दोपहर 3:20 बजे चलने के बाद रात 8:46 बजे बरेली आएगी और अगले दिन दोपहर एक बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी में 04301 मुजफ्फरपुर-योग नगरी ऋषिकेश ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 23 अप्रैल से 16 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को दोपहर तीन बजे मुजफ्फपुर से चलने के बाद अगले दिन सुबह 7:38 बजे बरेली आएगी और दोपहर 2:20 बजे योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी।
- 04030 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 22 अप्रैल से 17 मई तक प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को आनंद विहार से सुबह नौ बजे चलने के बाद दोपहर 1:30 बरेली आएगी और अगले दिन तड़के 4:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी में 04029 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 23 अप्रैल से 18 मई तक प्रत्येक बुधवार व रविवार को सुबह 6:15 बजे मुजफ्फरपुर से चलने के बाद रात 10:33 बजे बरेली आएगी और अगले दिन तड़के 3:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
- 04213 अयोध्या-आनंद विहार ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 20 अप्रैल से 10 जुलाई तक प्रत्येक रविवार, मंगलवार व बृहस्पतिवार को शाम 6:20 बजे अयोध्या से चलने के बाद रात 12:38 बजे बरेली आएगी और अगले दिन तड़के छह बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में 04214 आनंद विहार-अयोध्या ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 21 अप्रैल से 11 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को सुबह नौ बजे आनंद विहार से चलने के बाद दोपहर 1:40 बजे बरेली आएगी और रात 10 बजे अयोध्या पहुंचेगी।
- 05577 सहरसा-आनंद विहार ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 16 मई से 30 जून तक प्रत्येक रविवार, सोमवार, मंगलवार, बुधवार व शुक्रवार को सहरसा से रात आठ बजे चलने के बाद अगले दिन रात 7:05 बजे बरेली आएगी और रात 12:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में 05578 आनंद विहार-सहरसा ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 18 मई से दो जुलाई तक आनंद विहार से प्रत्येक रविवार, मंगलवार, बुधवार व शुक्रवार को आनंद विहार से तड़के 5:15 बजे चलने के बाद 10:12 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 10:30 बजे सहरसा पहुंचेगी।