फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ठेकेदार ने खोदकर छोड़ दी सड़क, मुश्किल हुई कुर्मांचल नगर की डगर

Sat, 19 Apr 2025 02:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम क्षेत्र में ठेकेदारों की मनमानी हावी है। कुर्मांचल नगर की सड़क खोदकर छोड़ दी गई है। इससे वहां के लोग परेशान हैं। धूल-मिट्टी से बचाव के लिए लोगों को दिन-रात मकान बंद रखना पड़ रहा है। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग घरों में कैद हो गए हैं। वहां से गुजरने वाले दो पहिया सवारों को भी काफी परेशानी हो रही है। एक माह से ठेकेदार ने इस निर्माणाधीन सड़क को देखना तक मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन

कुर्मांचल नगर के गेट नंबर एक के अंदर 250 मीटर सीसी सड़क डालने का टेंडर एक माह पहले हुआ था। स्थानीय निवासियों का कहना है कि काम शुरू हुआ तो सड़क को खोदकर दोनों ओर सीमा बना दी गई। इसके बाद एक माह से सड़क ऐसे ही पड़ी है। पार्षद नरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हाेंने ठेकेदार से बात की है। उसने पारिवारिक समस्या का हवाला देते हुए एक सप्ताह में सड़क बनाने का वादा किया है। पार्षद के मुताबिक, ठेकेदार ने काम शुरू कर दिया है। वहीं, कॉलोनी के लोगों ने एक्स पर पोस्ट कर मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन




एक माह से ठप है काम



एक माह से सड़क का काम ठप है। धूल भरी सड़क से गुजरना पड़ता है। इससे काफी दिक्कत होती है। - शंभूदत्त
हमें मकानों को ढक कर रखना पढ़ता है। पर्दे लगा दिए हैं, बच्चे-महिलाएं घर से निकल नहीं रहे हैं। - जगदीश नेगी

वर्जन

सड़क अब तक क्यों नहीं बनी? ठेकेदार को नोटिस भेजकर जवाब मांगा जाएगा। संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो कार्रवाई की जाएगी। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें