अंकित से अलग अकेले रह रही हैं मेघा
अंकित की पत्नी मेघा दुबे बैंक ऑफ बड़ौदा की डेलापीर शाखा में प्रबंधक हैं। बैंक प्रबंधन ने अंकित का पता ट्यूलिप ग्रेस सोसायटी पुलिस को बताया है जबकि वहां जाने पर पता लगा कि मार्च से मेघा अकेली ही यहां रह रही थीं। अंकित उन पर भी भड़का हुआ है और शायद इसी वजह से इन दिनों वह भी कहीं और रह रही हैं।
अंकित अब सर्किट हाउस के पास कहीं रहने लगा है। उसने गृहकर भत्ते के लिए उस जगह का पता भी बैंक में दाखिल किया है। बुधवार सुबह बैंक प्रबंधन की ओर से पुलिस को शार्ट सर्किट से आग की सूचना दी गई थी। जबकि आग लगाने के दौरान बैंक के कर्मचारियों से अंकित की छीनाझपटी भी हुई थी।
बैंक प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल
शाम तक बैंक अधिकारी मीडिया से बात नहीं कर रहे थे और पूरे घटनाक्रम पर पर्दा डालने की कोशिश की गई। जब पुलिस अधिकारियों ने कॉल करके कहा तो रात नौ बजे के करीब तहरीर दी गई। तहरीर में बैंक में सही पता होने के बाद भी गलत पता लिखा गया। ऐसे में बैंक प्रबंधन की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि इस बारे में नोटिस देकर बैंक प्रबंधन से भी पूछताछ की जाएगी।