सड़क पर पड़ी बाइक उठाती पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
जायजा लेते रहे अफसर
एडीजी पीसी मीना, आईजी डॉ. राकेश सिंह, डीएम रविंद्र कुमार, एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, एसपी सिटी राहुल भाटी समेत अन्य अधिकारी शहर में घूमकर स्थिति का जायजा लेते रहे। डीएम व एसएसपी तो एक साथ कार में शहर का चक्कर लगाते रहे। मातहतों से पल-पल का अपडेट लेते रहे।
आरोपियों पर दर्ज होगी एफआईआर
पथराव के बाद डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी सुशील घुले श्यामगंज में पहुंचे और पुलिस से जानकारी लेने के बाद मीडिया से बात की। डीएम ने कहा कि मौलाना तौकीर रजा का कार्यक्रम सही से निपट गया था। अचानक भीड़ ने यहां जो भी किया, वह योजनाबद्ध नहीं लग रहा। फिर भी एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी कराएंगे। हल्द्वानी की घटना से बरेली का मामला जोड़ने के सवाल पर डीएम ने कहा कि इस घटना को हल्द्वानी से जोड़ना सही नहीं है। हालांकि ये संभव है कि लोगों ने इसे हल्द्वानी से जोड़कर अफवाह फैलाई होगी। उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा।