फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रुपये और जेवर लेकर प्रेमी संग भागी पत्नी, दगाबाजी से खफा पति कमरे में ऐसे हाल में मिला, देख चीख पड़ी मीना

Sat, 02 Sep 2023 04:56 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

शाहजहांपुर जिले के गढ़ियारंगीन थाना इलाके के एक गांव में एक युवक ने रस्सी के फंदे से लटककर जान दे दी। वह अपने दो साल के बेटे अनुराग के साथ रहता था। परिजनों के अनुसार, करीब 20 दिन पहले उसकी पत्नी पड़ोसी गांव के युवक के साथ चली गई थी। तभी से वह मानसिक रूप से परेशान था।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के शाहजहांपुर जिले के गढ़ियारंगीन थाना इलाके के गांव खमरिया में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक की पत्नी पड़ोसी गांव के युवक के साथ भाग गई थी। इससे वह तनाव में था। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गांव खमरिया निवासी रामलखन (30) ने गुरुवार को बरामदे में रस्सी के फंदे से लटककर जान दे दी। वह अपने दो साल के बेटे अनुराग के साथ रहता था। परिजनों के अनुसार, करीब 20 दिन पहले उसकी पत्नी पड़ोसी गांव के युवक के साथ चली गई थी। तभी से वह मानसिक रूप से परेशान था।

रामलखन पल्लेदारी करता था। उसकी शादी परौर के गांव मंझा निवासी मुनीशा देवी के साथ हुई थी। उससे एक बेटा अनुराग भी है। भाई उर्वेश ने बताया कि करीब 20 दिन पहले मुनीशा एक युवक के साथ पति व बेटे को छोड़कर चली गई थी। पत्नी की वापसी के लिए थाने के चक्कर लगाए। 
विज्ञापन


कार्रवाई नहीं होने से काफी ज्यादा परेशान था। बृहस्पतिवार को रामलखन मजदूरी कर लौटा था। बेटे को खाना खिलाकर सुला दिया। उसने बरामदे में रस्सी के फंदे से लटककर जान दे दी। 
सुबह रामलखन घर से बाहर नहीं आया। तब उर्वेश की पत्नी मीना मकान में गई। जहां उसका शव लटका देखकर चीख निकल पड़ी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
 

पत्नी जेवर और लोन के रुपये लेकर चली गई, पुलिस टरकाती रही
मृतक के भाई उर्वेश ने बताया कि रामलखन ने 80 हजार रुपये का बैंक से लोन निकाला था। आधे रुपये मकान पर खर्च कर दिए थे। जबकि 40 हजार रुपये रखे थे। आरोप है कि भाभी मुनीशा नकदी व सोने के जेवर लेकर चली गई। 

 

रामलखन ने थाने पर जाकर जाकर तहरीर दी। उसकी सुनवाई नहीं हुई। कई बार चक्कर लगाने के बाद दो सिपाही खानापूर्ति कर लौट गए थे। पत्नी के साथ जमापूंजी जाने से रामलखन अवसाद में चला गया था। थाना प्रभारी राजितराम ने बताया कि पत्नी के जाने की कोई शिकायत उन्हें नहीं मिली है।

 
विज्ञापन

इस मामले में थाने में जानकारी की है। वहां से रामलखन की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं होने के बारे में बताया गया।- संजीव वाजयेयी, एसपी देहात
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें