फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: रक्षाबंधन के त्योहार पर नहीं थे पास में रुपये, परेशान होकर महिला ने दे दी जान

Fri, 01 Sep 2023 06:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में टाउनहाल ओवरब्रिज के नीचे बृहस्पतिवार की शाम रेलवे लाइन पर महिला का शव मिला था। आर्थिक तंगी और कर्ज देने वालों के तगादों से परेशान होकर महिला ने आत्महत्या की थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में टाउनहाल ओवरब्रिज के नीचे ट्रेन से कटकर जान देने वाली 50 वर्षीय महिला की पहचान हो गई है। शव की पहचान थाना सदर बाजार के मोहल्ला खटकाना निवासी राजेश कुमार ने अपनी मां सुशीला के रूप में की है। वह कर्जदारों के तगादे से परेशान होकर रक्षाबंधन वाले दिन घर से निकली थीं। इसके बाद उन्होंने ट्रेन आगे कूदकर जान दे दी। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम को टाउनहाल पुल के नीचे महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। सदर पुलिस ने पहचान न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे राजेश ने मां सुशीला के रूप में आकर शव की पहचान की। 

डेढ़ लाख रुपये कर्ज लिया था 

राजेश ने बताया कि उसकी आंख में दिक्कत हो गई थी। हाल में ही पत्नी यशोदा ने बच्चे को जन्म दिया था। दोनों के उपचार में करीब डेढ़ लाख रुपये कर्ज लेकर सुशीला ने लगाया था। कर्जदार रुपये वापस करने का दबाव बना रहे थे। रक्षाबंधन के दिन भी रुपये न होने के चलते मां काफी ज्यादा परेशान थी। वह घर से निकली और ट्रेन से कटकर जान दे दी।

विज्ञापन

पूरी रात तलाश की, टूटी चूड़ी देखकर हुआ संदेह

सुशीला के घर से निकलने के बाद उसकी तलाश परिजन पूरी रात करते रहे। शुक्रवार सुबह सूचना मिलने पर घटनास्थल पर जाकर देखा तो टूटी चूड़ी को देखकर संदेह हुआ। इसके बाद वह मोर्चरी पहुंचे और शव की पहचान की। सुशीला का परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। बेटा राजेश कार्यक्रम में ढोलक बजाता था। कमाई का कोई जरिया नहीं था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें