फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रेमिका की शादी के बाद नाराज प्रेमी ने पी लिया कीटनाशक, उपचार के दौरान मौत

Wed, 29 Oct 2025 03:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में दूसरे युवक से प्रेमिका की शादी होने से आहत प्रेमी ने कीटनाशक पी लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने प्रेमिका के परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बहेड़ी तहसील क्षेत्र के गांव में एक युवक ने प्रेमिका की शादी दूसरी जगह होने से नाराज होकर कीटनाशक पी लिया। इलाज के दौरान तीसरे दिन मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। उसके भाई ने युवती के परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बकैनिया गांव निवासी युवक 32 वर्षीय सोनू प्रेम प्रसंग के चलते तीन दिन पहले कीटनाशक दवाई पी ली थी। उसके परिवार वालों ने उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।

प्रेमिका की शादी के बाद पीया कीटनाशक 
ग्रामीणों के मुताबिक युवक का दूसरे गांव की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजनों ने उसकी दूसरी जगह शादी तय कर दी और मंगलवार को उसकी शादी भी हो गई। जब युवक को शादी तय होने की जानकारी मिली तो उसने युवती से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसने उससे बात नहीं की।
विज्ञापन


इससे क्षुब्ध होकर उसने कीटनाशक दवाई पी ली थी। इधर, मंगलवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। भाई ने प्रेमिका के घर वालों के खिलाफ युवक को कीटनाशक पिलाकर मारने की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि मामले में रिपोर्ट तो दर्ज कर दी है। प्रथम दृष्ट्या मामला सुसाइड से जुड़ा लगता है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें