फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खेत में गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने पर आक्रोश, संत ने अन्न जल छोड़ने की दी चेतावनी

Mon, 16 Sep 2024 06:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर सीमा पर स्थित गांव दलपतपुर के खेतों में गोकशी करके तस्कर पशु अवशेष छोड़कर फरार हो गए। सोमवार सुबह जानकारी होने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव दलपतपुर के खेतों में गोवंशीय पशुओं का कटान कर तस्कर पशु अवशेष छोड़कर फरार हो गए। सोमवार सुबह खजुरिया मढ़ी के महंत योगी सरोज नाथ मौके पर पहुंचे और खेत में ही धरना देने बैठ गए। सीओ हाईवे ने मनाया तो उन्होंने रिपोर्ट कराई। चेतावनी दी है कि तस्करों की गिरफ्तारी न हुई तो अन्न जल ग्रहण नहीं करेंगे।

विज्ञापन


थाने की फरीदपुर सीमा पर स्थित गांव दलपतपुर में खेतों के किनारे चार संरक्षित पशुओं का कटान कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर खजुरिया संपत मढ़ी के बाबा योगी सरोज नाथ अपने शिष्यों के साथ वहां पहुंचकर धरने पर बैठ गए। इससे पहले हिंदू संगठनों के कई पदाधिकारी भी आ गए। ग्रामीणों के संग उन्होंने नारेबाजी व हंगामा किया। पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों से तीखी तकरीर हुई। ग्रामीणों ने सीओ हाईवे के सामने क्षेत्र में लगातार संरक्षित पशुओं का कटान और उस पर ठोस कार्रवाई न होने की बात कही।

जब पुलिस ने पशु अवशेषों को मिट्टी में दबाने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने रोक दिया। संत मौके पर एसएसपी को बुलवाने पर अड़ गए। बाद में सीओ नितिन कुमार के समझाने और जल्द ही तस्करों की गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने पर तीन घंटे बाद वह धरने से उठे। इसके बाद पुलिस ने पशुओं के अवशेषों को गड्ढे में दबवा दिया। सीओ हाईवे नितिन कुमार ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तस्करों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें