फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anganwadi Bharti: आरक्षण फाइनल न होने से अटकी आंगनबाड़ी भर्ती; जानें कब तक शुरू होगी प्रक्रिया

Tue, 12 Sep 2023 02:54 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनने की आस लगाए बैठीं महिलाओं का इंतजार बढ़ गया है। क्योंकि आरक्षण फाइनल न होने से भर्ती प्रक्रिया अटक गई है। अब आरक्षण तय होने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। 
विज्ञापन
Anganwadi Bharti 2023 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पड़े 328 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आरक्षण फाइनल न होने की वजह से अटक गई है। अब सात दिनों में आरक्षित सीटें तय होंगी। इसके बाद रिक्त पदों का ब्योरा ऑनलाइन किया जाएगा। इसके बाद आवेदन लिए जाएंगे।

ये है मानदेय

सहायिका पद से प्रोन्नति देकर 50 प्रतिशत पद भरे जाएंगे। शेष पदों पर नई नियुक्ति के लिए आवेदन लिए जाएंगे। न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट है। 18-35 वर्ष तक की सहायिका ही आवेदन कर पाएगी। अभी तक 21 से 45 वर्ष की आयु सीमा थी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का मानदेय 7000 रुपये प्रति माह है। लंबे समय से पद खाली चल रहे हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बेरहम बहू: बुजुर्ग सास को बेरहमी से पीटा, गला दबाकर मारने की कोशिश; कैमरे में कैद हुई करतूत
विज्ञापन


जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए पदों का आरक्षण होगा। पद आरक्षित होने के बाद ही भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें