फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और बढ़ेगा कोहरा, कड़कड़ाती ठंड झेलने को रहें तैयार

विज्ञापन
प्रतीकात्मक । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

कोहरा बढ़ने से दृश्यता भी घट जाएगी, शनिवार को सामान्य से तीन डिग्री कम रहा तापमान
विज्ञापन

अधिकतम 20.1 और न्यूनतम 13.6 रहा तापमान, 98 फीसदी दर्ज की गई नमी

बरेली। दिसंबर के महीने में तापमान नीचे गिरने का सिलसिला शुरू हो चुका है। शुक्रवार रात से छाई कोहरे की चादर पांच दिन तक और घनी होती जाएगी। जिससे दृश्यता भी घट जाएगी। मौसम विज्ञानी के मुताबिक, पिछले पांच वर्षों में 15 दिसंबर के बाद सर्दी प्रचंड होती है। लोगों को कड़कड़ाती ठंड और गलन झेलने के लिए तैयार रहना होगा। वहीं, शनिवार को दिन में भी कोहरा छाया रहा। दोपहर में धूप निकली मगर ठंड के आगे बेअसर रही।
शुक्रवार रात से ही कोहरे ने असर दिखाना शुरू कर दिया था। शनिवार सुबह तक भी कोहरा इतना ज्यादा था कि 10-20 मीटर तक का भी साफ नजर नहीं आ रहा था। लोगों को वाहनों की हेडलाइट जलाकर सफ र तय करना पड़ा। कोहरे के साथ हवा चलने के कारण ठंड और भी ज्यादा बढ़ गई। दोपहर में धूप निकली मगर ज्यादा राहत नहीं दे पाई। आईएमडी की वेबसाइट के अनुसार, करीब पांच दिन तक कोहरा छाया रहेगा। आंचलिक मौसम अनुसंधान के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, कभी मध्यम तो कभी घना कोहरा आएगा। दोपहर तक भी कोहरा छाया रह सकता है। इससे सर्दी का अहसास बढ़ेगा और तापमान में गिरावट दर्ज होगी। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर गलन के रूप में साफ दिखाई देगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 20.1 व न्यूनतम 13.6 तापमान दर्ज किया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। हालांकि शुक्रवार के मुकाबले तापमान थोड़ा बढ़ा हुआ रहा। हवा में 98 फीसदी तक नमी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

15-18 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी शीतलहर की रफ्तार
मौसम विज्ञानी के मुताबिक, 48 घंटे तक ठंड का असर ऐसे ही बना रहेगा। पहाड़ों पर बर्फबारी और वहां से आ रही सर्द हवा के चलते ठंड बढ़ रही है। दिन में थोडे़ समय के लिए धूप निकलेगी मगर बेअसर होगी। शीतलहर की रफ्तार 15-18 किमी के आसपास रहेगी, जिससे मौसम में गलन बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें