फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग के विरोध में व्यापारियों ने सिविल लाइंस में किया हंगामा, कोतवाल से नोकझोंक

विज्ञापन
पुलिस से नोकझोंक करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

कोतवाल ने हड़काया, नगर निगम से मिलकर कराएं समाधान, हंगामा किया तो जाएंगे जेल

बरेली। सिविल लाइंस में नगर निगम की नई पार्किंग व्यवस्था से कारोबार को नुकसान बताते हुए व्यापारियों ने शनिवार को हंगामा किया। उन्होंने नगर निगम की ओर से पार्किंग स्थल पर लगाई गईं जंजीरें और पाइप उखाड़ दिए। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस और व्यापारियों द्वारा की गई कार्रवाई पर हड़काया। इस पर कोतवाल की व्यापारियों से तीखी तकरार हुई। उन्होंने व्यापारियों से कहा, शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात नगर निगम अधिकारियों के सामने रखें। हंगामा करके कानून व्यवस्था बिगाड़ेंगे तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर के पर दुकानों के सामने नगर निगम ने हाल ही में पार्किंग की व्यवस्था की है। पाइप लगाकर जंजीरें बांध दी गई हैं। शनिवार को व्यापारियों ने इससे कारोबार के लिए नुकसान होने की बात कहते हुए पार्किंग के विरोध में हंगामा किया और जंजीरें खोल फेंकी। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर गीतेश कपिल ने व्यापारियों से साफ कहा कि यह पार्किंग स्थल नगर निगम ने बनाया है। इसका ठेका भी दिया गया है। अगर व्यापारियों को इससे कोई परेशानी है तो वे नगर निगम दफ्तर जाकर अधिकारियों से बात करें। सड़क पर हंगामा किया या जंजीरें खोलकर अव्यवस्था फैलाने की कोशिश की तो रिपोर्ट लिखकर जेल भेज देंगे। इसके बाद व्यापारी शांत हो गए।

दुकानदार बोले- हम पार्किंग सुविधा फ्री देंगे

हंगामे से पहले स्थानीय व्यापारियों ने शनिवार को बैठक कर कहा है कि वे मेयर से मिलकर समस्या बताएंगे और ग्राहकों को निशुल्क पार्किंग उपलब्ध कराएंगे। बैठक में यह भी तय हुआ कि व्यापारी अपने गार्ड लगाकर मुफ्त में पार्किंग कराएंगे। बैठक में श्याम कपूर, मंजीत सिंह, रवि अरोरा, अनुराग अग्रवाल, प्रशांत खंडेलवाल, मनोज सेठी, मोहन अग्रवाल आदि मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि सोमवार तक समस्या हल नहीं होने पर बाजार बंद करेंगे। व्यापारी नेता विशाल मेहरोत्रा ने कहा है कि व्यापारी दोहरी मार झेल रहे हैं। ठेेकेदार के लोग ग्राहकों से अभद्रता कर रहे हैं। इस पर अंकुश लगाया जाए।

नगर निगम ने जो पार्किंग व्यवस्था की है, व्यापारी उसका विरोध कर रहे हैं। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। हमने कहा है कि शांतिपूर्ण तरीके से नगर निगम अधिकारियों के सामने अपनी समस्या रखें। इस तरह हंगामा करना ठीक नहीं है। व्यापारी मान गए हैं। - गीतेश कपिल, सदर कोतवाल

नगर निगम शहर में नौ जगह पार्किंग बना रहा है। इससे पहले एलन क्लब के पास पार्किंग बनाई जा चुकी है। व्यापारियों से लगातार कहा जा रहा है कि उनकी दुकान पर यदि कोई ग्राहक पांच मिनट तक ठहरता है तो उसके वाहन का पार्किंग शुल्क नहीं लिया जाएगा। ज्यादातर लोग सड़कों पर वाहन खड़े करके खरीदारी करते हैं, इससे शहर में जाम लगने लगता है। इस वजह से पार्किंग की व्यवस्था शुरू की गई है। व्यापारियों को शहर में लगने वाले जाम से निपटने के लिए विरोध करने के बजाय सहयोग करना चाहिए। - अजीत कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें