फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कुंडल लूटने का विरोध करने पर वृद्धा पर जानलेवा हमला

Tue, 03 Mar 2026 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। घर में घुसे आरोपी ने बुजुर्ग महिला के कुंडल लूटने की कोशिश की। वृद्धा के जागने पर धारदार हथियार से हमला करके घायल कर दिया। शोर-शराबा सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

गंभीर हालत देखकर चिकित्सकों ने वृद्धा को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया है। वृद्धा के बेटे वीरपाल ने तहरीर देकर आरोपी प्रदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह गांव का ही रहने वाला है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के बिथरी गांव में नत्थू लाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह पैरालिसिस की चपेट में हैं। उनकी पत्नी 70 वर्षीय हीराकली बीती रात पड़ोस के कमरे में सो रही थी। महिला के बेटे वीरपाल ने बताया रात में चोरी की नीयत से घर में घुसे आरोपी प्रदीप ने मां के कुंडल लूटकर भागने की कोशिश की। विरोध करने पर धारदार हथियार से घायल कर दिया।
विज्ञापन

शोर-शराबा सुनकर पहुुचे पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर सीओ नीलेश मिश्रा और इंस्पेक्टर नवाबगंज अरुण कुमार सिंह श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। परिजनों से बातचीत करने के साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी गांव का ही रहने वाला है। वह पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें