फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चोरी का सामान खरीदने के शक में सराफ को उठा ले गई बदायूं पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। बदायूं जिले के थाना उघैती क्षेत्र में हुए चोरी के मामले में जेवर खरीदने के शक में वहां की थाना पुलिस की टीम ने शनिवार दोपहर कस्बे से सराफ को अपने साथ ले गई। शाम तक कारोबारी के परिजन उसे छुड़ाने के लिए प्रयास करते रहे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर बदायूं जिले के थाना उघैती की पुलिस टीम कस्बे के मोहल्ला गंज त्रिपोलिया स्थित एक सराफ की दुकान पर पहुंची। काफी देर तक व्यापारी से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस व्यापारी को अपने साथ ले गई। इस घटना के बाद से कस्बे में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गईं। पुलिस टीम कारोबारी पर चोरी के सामान खरीदने का आरोप लगा रही है, जबकि हिरासत में लिए गए कारोबारी किसी भी तरह के जेवरात की खरीदारी से इंकार कर रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, चोरी का माल बेचने वाले पकड़े गए आरोपी को पुलिस अपने साथ में लाई थी। कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि व्यापारी पर चोरी का माल खरीदने के शक में वहां की पुलिस उसे अपने साथ ले गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें