फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नर्सिंग छात्रों से भेदभाव मामले में जांच कमेटी होगी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
भुता। मैकपुर स्थित एसआर पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में बीएससी नर्सिंग के छात्रों की ओर से प्रिंसिपल के अभद्र व्यवहार व अंकों में भेदभाव को लेकर की गई शिकायत के बाद विद्यालय प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लिया है। संस्थान के चेयरमैन डॉ. रतन गंगवार ने छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने भविष्य में ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए जांच कमेटी गठित करने की बात कही है।
विज्ञापन


चेयरमैन डॉ. रतन गंगवार ने बताया कि उन्होंने छात्रों से अलग-अलग बातचीत की है। भेदभाव को लेकर छात्रों में कुछ भ्रम था, जिसे बातचीत के दौरान स्पष्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि छात्रों को उनकी विद्यालय में उपस्थिति के आधार पर ही अंक दिए गए हैं। इसके बावजूद भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए एक कमेटी गठित की जा रही है, जो छात्रों की अन्य सभी समस्याओं और अंक संबंधी मामलों को देखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें