फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कैफे में छात्रा की बर्थडे पार्टी पर हमला...भीड़ ने 'लव जिहाद' के आरोप में पीटा; बजरंग दल के 2 लोगों पर FIR

Mon, 29 Dec 2025 09:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली में कैफे में मारपीट के मामले में बजरंग दल के दो कार्यकर्ताओं पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। छात्रा की बर्थडे पार्टी पर हमला किया गया था। भीड़ ने 'लव जिहाद' के आरोप में मेहमानों की पिटाई की थी।
विज्ञापन
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का हंगामा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजेंद्रनगर स्थित दि डेन कैफे एंड रेस्टो में बर्थ डे पार्टी के दौरान हंगामा, मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में रविवार को पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक शैलेंद्र गंगवार की तहरीर पर बजरंग दल कार्यकर्ता सुभाषनगर निवासी ऋषभ ठाकुर और भास्कर अस्पताल के पास रहने वाले दीपक पाठक समेत 20-25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। 
विज्ञापन


कैफे में हुए हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में प्रेमनगर थानाध्यक्ष की भूमिका की जांच उच्चाधिकारी कर रहे हैं। नर्सिंग की एक छात्रा शनिवार शाम अपने सहपाठियों के साथ रेस्टोरेंट में बर्थ डे मनाने आई थी। 

छात्रा के अनुसार, उसके साथ छह युवतियां और चार युवक थे। चार युवकों में से दो शान और वाकिफ भी शामिल थे। हिंदू युवती के साथ दूसरे समुदाय के युवकों की मौजूदगी की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। 
विज्ञापन

 

अनर्गल आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। नारेबाजी करते हुए कैफे में घुस गए। वहां मौजूद लोगों से अभद्रता और तोड़फोड़ करने लगे। आरोप है कि 'लव जिहाद' का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने मेहमानों की पिटाई भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शान, वाकिफ और शैलेंद्र को हिरासत में ले लिया। उनके खिलाफ शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की।

सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने जांच की तो सामने आया कि युवती बालिग है और अपनी मर्जी से दोस्तों के साथ पार्टी में शामिल थी। युवती के परिजनों को भी थाने बुलाकर बयान दर्ज किए गए। इसके बाद रेस्टोरेंट संचालक की ओर से रिपोर्ट दर्ज करा गई है। 
 

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले में प्रेमनगर थानाध्यक्ष राजबली सिंह की भूमिका की जांच की जा रही है। 

 
विज्ञापन

रेस्टोरेंट में हंगामा और अभद्रता करने वालों में नामजद ऋषभ ठाकुर को संगठन विरोधी गतिविधियों के कारण पहले ही निष्कासित किया जा चुका है। दूसरा नामजद संगठन का सदस्य नहीं है। इस तरह की घटनाओं से बजरंग दल का कोई सरोकार नहीं है। - केवलानंद गौड़, महानगर संयोजक, बजरंग दल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें