फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल की युवती से दुष्कर्म: अमजद ने अजय बनकर दिया धोखा, आरोपी के भाइयों ने भी लूटी आबरू

Fri, 22 Nov 2024 01:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

Pilibhit News: पीलीभीत में नेपाल की युवती ने दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन कराने के मामले में अमजद समेत पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अमजद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपाल से लाई गई युवती से दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन कराने के मामले में मुख्य आरोपी अमजद को जेल भेज दिया गया। अमजद के भाइयों ने भी युवती से दुष्कर्म किया था। इस मामले में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। 

विज्ञापन


आठ सितंबर को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने धर्म परिवर्तन की घटनाओं के विरोध में तहसील में सभा की थी। सभा में युवती ने दुखड़ा सार्वजनिक रूप से सुनाया था। उसका आरोप था कि गांव रंपुरा निवासी अमजद अक्सर नेपाल जाता था। उसने खुद को अजय बताकर उससे जान पहचान कर ली। 

शाहजहांपुर में हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, वाहन में फंसा छात्र, मची चीख-पुकार
विज्ञापन


उसे दिल्ली में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा दिया और वर्ष 2013 में भारत लेकर आया था। नौकरी न दिलाकर उसे दूसरे थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी बहन के घर युवती को रखा। वहां उसने उससे कई बार दुष्कर्म किया। विरोध पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। 

बरेली में कराया धर्म परिवर्तन  
बाद में आरोपी अमजद उसे अपने रिश्तेदार के घर दूसरे कस्बे में ले गया। वहां पहुंचे अमजद के परिजनों ने उस पर अमजद से निकाह करने का दबाव बनाया। उसकी कोर्ट मैरिज अमजद के सबसे बड़े भाई और चार बच्चों के पिता फिरोज खां से कराई गई। बाद में उसे बरेली ले जाकर धर्म परिवर्तन कराया गया। जबरन उसे मांस खिलाया गया। 

युवती का आरोप है कि फिरोज के भाई चंगेज खां ने भी उससे कई बार दुष्कर्म किया। विरोध पर उसकी पिटाई की। शिकायत पर उसके ऊपर तलवार से हमला कर घायल कर दिया गया। किसी तरह बचकर वह नेपाल चली गई। अगले दिन पीड़िता ने वापस आकर पुलिस को तहरीर दी। 
विज्ञापन

चार आरोपियों की तलाश 
तहरीर के आधार पर पुलिस ने अजय उर्फ अमजद, उसकी मां, उसके मामा रंगीला, चंगेज खां, फिरोज खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि बृहस्पतिवार को अमजद को गिरफ्तार कराकर चालान करा दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें