वाराणसी रेल मंडल के गोरखपुर कैंट-पनियहवा रेलखंड पर पैच दोहरीकरण व अन्य कार्यों के मद्देनजर 16 से 21 जुलाई तक लिए जाने वाले ब्लॉक का असर बरेली होकर गुजरने वाली ट्रेनों पर भी पड़ेगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि ब्लॉक के कारण बरेली होकर गुजरने वाली 15567-68 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस 21 और 22 जुलाई को निरस्त कर दी गई है। इस दौरान 11 ट्रेनों का रूट बदला गया है। तीन गाड़ियां देरी से और चार गाड़ियां रास्ते के स्टेशनों पर 90 मिनट तक नियंत्रित कर चलाई जाएंगी।
इन ट्रेनों का बदला गया रूट
15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस 19 और 20 जुलाई को परिवर्तित मार्ग रोजा, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, छपरा, मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी। 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस 21 जुलाई को परिवर्तित मार्ग छपरा, वाराणसी, अयोध्या, लखनऊ, रोजा के रास्ते, 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 19 और 21 जुलाई को, 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 20 जुलाई को छपरा, जौनपुर, अयोध्या, बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएंगी।
12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस 21 जुलाई को छपरा, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल के रास्ते, 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस 20 जुलाई को रोजा, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, जौनपुर, छपरा के रास्ते, 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस छपरा, वाराणसी, सुलतानपुर, लखनऊ के रास्ते, 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस छपरा, वाराणसी, अयोध्या, बाराबंकी के रास्ते, 15273 रक्सौल-आनंद विहार एक्सप्रेस 21 जुलाई को कप्तानगंज, थावे, सीवान, गोरखपुर के रास्ते, 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी, 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी छपरा, औड़िहार, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर के रास्ते चलाई जाएंगी।