फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमीन परीक्षा में सेंटर मामले में स्कूल प्रबंधक को नोटिस

Tue, 23 Aug 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की बड़ी गलती से अमीन की परीक्षा देने से वंचित रहे सैकड़ों छात्रों की ओर से जाम लगाए जाने के बाद एसडीएम ने विद्यालय के प्रबंधक को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

रविवार 21 अगस्त को सैकड़ों परीक्षार्थी कस्बा के गुलाबराय मैमोरियल हायर सेकेंड्री स्कूल आ गए थे लेकिन यहां कोई परीक्षा न होने की जानकारी दिए जाने के बाद इन परीक्षार्थियों ने एसडीएम आवास पर प्रदर्शन करने के साथ ही हाईवे को जाम कर दिया। एसडीएम डॉ. अर्चना द्विवेदी के पुन: परीक्षा कराए जाने के आश्वासन पर छात्र शांत होकर चले गए। छात्रों का प्रदर्शन समाप्त कराने के बाद एसडीएम ने विद्यालय जाकर इस मामले की जानकारी ली। एसडीएम ने विद्यालय प्रबंधक उमेश कनौजिया को नोटिस जारी करते हुए जबाव मांगा है। उनसे पूछा है कि समय रहते उन्होंने परीक्षार्थियों के एकत्र होने की सूचना क्यों नहीं दी, जिससे जाम और प्रदर्शन की नौबत आई। एसडीएम का मानना है कि समय रहते प्रबंधक प्रशासन को नगर में केन्द्र न होने की जानकारी दे देते तो शायद न तो जाम लगता और न ही परीक्षार्थियों की परीक्षा छूटती।
डीआईओएस कार्यालय से भेजे गए स्कूलों में गुलाबराय कालेज का पता नवाबगंज लिख दिए जाने से डीआईओएस मुन्ने अली ने इंकार किया है। उन्होंने सेंटरों के लिए अपने कार्यालय से भेजे गए विद्यालयों की लिस्ट भी दिखाई, जिसमें गुलाबराय मैमोरियल कालेज का पता बरेली शहर में दर्शाया गया है लेकिन आयोग की ओर से जारी सेंटरों की लिस्ट में इस स्कूल का नाम नवाबगंज लिख दिया गया है। डीआईओएस का कहना है कि यह गलती आयोग स्तर पर हुई, उनका दफ्तर इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं। इस बाबत सारी स्थिति से वह एडीएम सिटी को भी अवगत करा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें