फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपुला चौराहे से सटे रास्तों पर नहीं छूट रहा जाम से पीछा, एंबुलेंस भी फंसी

विज्ञापन
चौपुला पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

दोनों ओर नई और पुरानी पुलिस लाइन के बाहर लग रहा वाहनों का जमावड़ा

बरेली। पुलिस लाइन के बाहर रोज ही जाम की स्थिति बन रही है। तमाम बड़े वाहन निर्देश दरकिनार करके दोनों ओर से चौपुला चौराहे की ओर आकर फंस जाते हैं और लौटते वक्त जाम की वजह बनते हैं। शनिवार को भी ऐसा ही हाल रहा, इस जाम में एंबुलेंस भी फंस गई।
विज्ञापन

चौपुला चौराहा 75 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। इसके बावजूद इधर उधर के रास्तों से वाहन भटककर यहां आ जाते हैं। चौकी चौराहे से थोड़ा आगे काफी बड़ा बोर्ड लगाकर साफ लिख दिया गया है कि भारी वाहन इधर न जाएं मगर अक्सर पुलिस को गच्चा देकर वाहन चौपुला की ओर आ जाते हैं। पुलिस लाइन से आगे चौपुला पुल से पहले इन्हें पता लगता है कि आगे रास्ता बंद है तो वे पीछे लौटते हैं। इससे जाम की स्थिति पैदा होती है। रेलवे कॉलोनी रोड भी व्यस्त हो गया है।
इधर, चौपुला पुल से नीचे आने पर किला रोड पर भी डायवर्जन के बाद पूरे दिन जाम की समस्या रहती है। तमाम बसें व अन्य बड़े वाहन पुल के नीचे सर्विसलेन पर उस जगह तक आते हैं जहां रास्ता बंद किया गया है। यहां से मुड़कर वाहन दोबारा किला पुल या चौपुला पुल पर जाते हैं। इससे पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। शनिवार को पुल पर जा रही एंबुलेंस भी इस जाम में फंस गई। यातायात पुलिस वाहन चालकों को समझाते समझाते परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें