फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला महा डांडिया में युवा, महिलाएं और बच्चों ने खूब जमाया रंग

Sun, 24 Sep 2017 01:58 AM IST
बरेली
विज्ञापन
dandiya
विज्ञापन
‘हे शुभारंभ.. हे शुभारंभ मंगल बेला आई, सपनों की दहलीज पर बाजी रे शहनाई..’ ज्योति मैनी ने जैसी इस गीत को अपने सुरों में ढाला, हाथों में डांडिया थामे महिलाएं थिरक उठीं और इसी के साथ शुरू हो गया अमर उजाला महा डांडिया का शानदार आयोजन। बारिश की कभी हल्की और कभी तेज फुहारों के बीच फनसिटी हवेली इनडोर में शनिवार शाम सात बजे से शुरू हुई इस हाई एनर्जी परफार्मेंस का सिलसिला जब बढ़ा तो महिलाओं के साथ आए बच्चे और पुरुष भी उनका साथ निभाने से खुद को रोक नहीं पाए। मां अंबे की मूर्ति के चारों ओर घेरा बनाकर पांचिया डांडिया खेलतीं महिलाएं और उनके साथियों का जोश देखने लायक था। 
विज्ञापन

महा डांडिया में युवा कभी दूसरों की परफार्मेंस पर शोर मचाकर उनका उत्साह बढ़ाते तो कभी खुद डांडिया बीट पर थिरकना शुरू हो जाते। ‘उड़ी उड़ी जाए .. दिल की पतंग’, ‘जय अंबे मां ..’ और गुजराती-राजस्थानी लोकगीत पर फ्यूजन जिसने भी सुना, वह शब्दों को भले न समझ पाया पर ठुमके लगाए बिना नहीं रह सका। ‘तूने मारी एंट्रिया और दिल में बंजी घंटिया..’ और ‘चकड़ ..चकड़..’ गीत के फेमस एक्शन करतीं घाघरा चोली पहने महिलाओं को देखकर उनके परिवार वाले भी हैरत में पड़ गए। इस बीच फ्यूचर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के ‘गूंज’ कल्चरल ग्रुप की ओर से ‘ढोली तारो ढोल बाजे ..’ पर हुए ग्रुप डांस को सबने सराहा। कक्षा दो में पढ़ने वाली आरोही को श्री देवी स्टाइल में ‘एक ..दो.. तीन ..’ गीत पर लटके झटके जिसने भी देखा वह बच्ची के अंदाज का दीवाना हो गया। विशाखा चौहान के ‘नाचे चुनरिया धीरे-धीरे..’,  संजय की ‘दहलीज पर तूने रखे कदम ..’ गीत पर सोलो परफार्मेंस सभी ने सराही। एक उम्मीद एनजीओ की ओर से हिमानी सरकार और हर्षिता सक्सेना की प्रस्तुति ने वाहवाही बटोरी। म्यूजिक ग्रुप ‘एक्सीलेंट’ के संगीतकारों की धुनों पर हर कोई लोकगीतों के उत्साह और जोश में खोता सा दिखा। 


 
फोटो 
दुर्गा पूजन के बाद शुरू हुआ गरबा .. 
कार्यक्रम की शुरूआत मां अंबे की आरती से हुई। बीएल एग्रो के घनश्याम खंडेलवाल एवं एएन सिंह, फन सिटी की अमिता और अनिल अग्रवाल एवं फ्यूचर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की साधना और मुकेश गुप्ता ने मां दुर्गे की आरती की। इसके बाद कार्यक्रम विधिवत शुरू किया गया। 
विज्ञापन

 
ये थे निर्णायक 
कथक विशेषज्ञ एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. साधना अग्रवाल, फन सिटी की अमिता अग्रवाल और सेक्रेड हार्ट की राधा सिंह ने प्रतिभागियों को छह कैटेगरी के आधार पर परखकर निर्णय दिए।

0 बेस्ट ड्रेस 
मुक्ता, हिमानी, दिव्या भटनागर, अंचल और स्वाति राज

0 बेस्ट डांस 
ममता चौहान, गीता गोस्वामी, वंदना वर्मा, खूशबू कार्की, दीपा शुक्ला 

0 बेस्ट स्माइल 
रेनू गुप्ता, सुष्मिता, तूलिका, श्वेता, शिवांगी 

0 बेस्ट पेयर 
गोपी, ज्योति, प्रियंका, मोनिका, शैलजा को उनके पति के साथ पुरस्कृत किया गया।

0 बेस्ट आई 
खुशबू, शिल्पी, शिवानी शंकर, मंजूषा श्रीवास्तव, सृष्टि 

0 बेस्ट हेयर स्टाइल 
शिखा सक्सेना, स्वाति, शिविका, प्रियंका, मोनिका शर्मा 

 
फोटो जाना है --- 
श्वेता सक्सेना बनीं ‘स्पार्कलिंग डांस ऑफ द डे’ 
महा डांडिया में ‘स्पार्कलिंग डांस ऑफ द डे’ स्पेशल प्राइज से श्वेता सक्सेना को नवाजा गया। यह पुरस्कार गोपाल स्पार्कल्स के सीनियर मैनेजर मार्केटिंग दिसांता ओझा और टीएसएम विशाल कपूर ने दिया। अमर उजाला महा डांडिया के टाइटल स्पांसर बीएल एग्रो और गोपाल स्पार्कल्स रहे। इसके अलावा फ्यूचर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, सीए चावला एंड एसोसिएट्स, वॉक्सवेगन बरेली, रेनॉल्ट, टोयटा, एकेसी ग्रुप और लुक नेचुरल यूनिसेक्स सेलून का सहयोग रहा। रेडिया पार्टनर 91.1 एफएम-तड़का था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें