फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवोहम: बरेली में कैलासा बैंड पर गूंजेगा हर हर महादेव, भक्ति के सुर बिखेरेंगे कैलाश खेर; ऐसे बुक करें टिकट

Sat, 21 Feb 2026 09:12 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

अमर उजाला लेकर आ रहा है एक अनोखा आध्यात्मिक अनुभव, जहां आपको देखने-सुनने को मिलेगा आस्था और आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम। आइए, इस बारे में जानते हैं...

विज्ञापन
बरेली में शिवभक्ति का अनूठा आयोजन 'शिवोहम' 26 फरवरी को। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भक्ति, संगीत और अध्यात्म का संगम...। इसका समावेश 26 फरवरी को बरेली में शाहजहांपुर रोड स्थित कॉम्पिटेंट इंटरनेशल सिटी के मैदान में अमर उजाला की ओर से आयोजित शिवोहम में मिलेगा। विख्यात गायक कैलाश खेर अपने सुरों से भक्ति के रंग बिखेरेंगे। कैलासा बैंड पर हर हर महादेव की गूंज सुनाई देगी।

विज्ञापन


शिवोहम का आयोजन एक संगीत संध्या नहीं, बल्कि श्रद्धा और संस्कृति का महासंगम है। इस आयोजन में पारंपरिक शिवभक्ति को आधुनिक साउंड, विजुअल इफेक्ट और तकनीकी नवाचार के साथ प्रस्तुत किया जाएगा। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी के मन से आस्था को जोड़ना है।

नाथनगरी के नाम से पहचाना जाने वाला बरेली इस आयोजन के माध्यम से आध्यात्मिक ऊर्जा का एक नया केंद्र बनने जा रहा है। कैलासा बैंड की धुन पर कैलाश खेर की आवाज शहरवासियों को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर देगी। आयोजन स्थल को कैलाश मानसरोवर की थीम पर सजाया जाएगा। प्रकाश और ध्वनि का संयोजन ऐसा वातावरण रचेगा कि आयोजन स्थल में प्रवेश करते ही श्रद्धालु दिव्य अनुभूति का एहसास करेंगे।

विज्ञापन

जल्द कराएं अपना पंजीकरण
इस दिव्य और भव्य आयोजन के टिकट District App पर उपलब्ध हैं। सीमित स्थान होने के कारण अग्रिम बुकिंग आवश्यक है। बरेली इस उत्सव के लिए तैयार है, जो भक्ति को नई परिभाषा देगा। आत्मिक यात्रा शिवोहम में अपना स्थान सुरक्षित और सुनिश्चित करने के लिए अपना पंजीकरण जल्द कराएं। अपनी सीटें बुक करने के लिए यहां क्लिक करें। अपनी सीटें अधिक जानकारी के लिए 7617701799 पर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच कॉल कर सकते हैं।

आयोजन के पार्टनर
प्रेजेंटिंग पार्टनर - तिरंगा अगरबत्ती, टिकटिंग पार्टनर - डिस्ट्रिक्ट एप, वेन्यू पार्टनर - कॉम्पिटेंट इंटरनेशनल सिटी, ड्रिवन बॉय पार्टनर - किया मोटर, बेवरिज पार्टनर - कोका-कोला, सस्टेनबिलिटी पार्टनर - नगर निगम, बरेली।

को-पावर्ड बाय - राजश्री ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस एंड हॉस्पिटल, सृष्टिपूर्ति, वैगमाइन एंटरप्राइजेज, सुरभी पेंट्स, रतन इंटरनेशल डे-बोर्डिंग स्कूल।
एसोसिएट पार्टनर - इन-स्टूडियो, रामा श्यामा पेपर्स प्रालि, जय नारायण पब्लिक स्कूल, कॉमर्शियल टोयोटा, कोरल मोटर्स, सेक्रेड डिटर्जेंट, मुंशी पन्ना, इंडियन ऑयल, कॉमर्शियल स्कोडा, बैंक ऑफ बड़ौदा, कॉमर्शियल वॉक्सवैगन, वेंकटेश्वर हॉस्पिटल, फनसिटी, श्री बांके बिहारी हीरो, डॉ. अनीस बेग, बीइंग स्पिरिचुअल फाउंडेशन, के.टी. इंडिया इन्फ्राॅ प्रोजक्ट्स प्रालि।

आउटडोर पार्टनर — एडटेक प्रिंट एंड मीडिया प्रालि।
हॉस्पिलिटी पार्टनर - होटल रेडिसन, बरेली।
विज्ञापन

कॉमर्शियल ग्रुप अरुण गुप्ता ने बताया कि सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक जागरूकता को सशक्त बनाने का शिवोहम एक प्रभावी माध्यम है। ऐसे आयोजन हमें अपनी जड़ों से जोड़ते हैं और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं। यह पहल नई पीढ़ी को आध्यात्मिक वातावरण प्रदान करेगी। 

होटल रेडिसन के मेहताब सिद्दीकी ने कहा कि शिवोहम संगीत संध्या का एक आयोजन नहीं है, बल्कि भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का जीवंत अनुभव साबित होगा। यह आयोजन समाज में सकारात्मक सोच, आत्मबल और सांस्कृतिक चेतना को प्रोत्साहित करेगा। ऐसे प्रयास हमें अपनी धरोहर पर गर्व करना सिखाते हैं। 

सृष्टिपूर्ति वेलनेस डॉ. मनीष शर्मा ने कहा कि हमारी समृद्धि सांस्कृतिक परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों का जीवंत प्रतीक शिवोहम है। यह आयोजन समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा, समरसता और संस्कारों को द्दृढ़ करने का सकारात्मक संदेश देगा। ऐसे आयोजन प्रेरणादायी और सराहनीय हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें