फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में अमर उजाला फाउंडेशन ने जरूरतमंद और गरीबों में बांटी खाद्य सामग्री और भोजन के पैकेट

विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जरुरतमंदों को बांटे गए भोजन के पैकेट। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बरेली। अमर उजाला फाउंडेशन ने लॉकडाउन से प्रभावित गरीब परिवारों और जरूरतमंदों तक राहत सामग्री, भोजन के पैकेट, बिस्कुट आदि पहुंचाने की सिलसिला बुधवार को भी जारी रखा। बुधवार को नवरात्र में अष्टमी पूजन था। कई मजबूर परिवारों में व्रत था इसलिए उन तक फल पहुंचाए गए। इस अभियान में विभिन्न संगठन लगातार जुड़ते जा रहे हैं। इसके साथ ही डीपीएस स्कूल में पहले से ही शेल्टर होम तैयार किया जा चुका है।
विज्ञापन

बुधवार को कई गरीब परिवारों में नवरात्र में अष्टमी पूजन हुआ था। इसलिए उनके व्रत भी थे। अमर उजाला फाउंडेशन ने उनकी जरूरत समझी और उन्हें फल उपलब्ध कराए। झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीबों और श्रमिक परिवारों के बीच भोजन, बिस्कुट आदि के पैकेट वितरित किए गए। इस मौके पर लोगों को मास्क भी उपलब्ध कराए गए। इस अभियान में ट्रांस्पोर्टर सागर सक्सेना और समाज सेवी संजीव कुमार सक्सेना आदि शामिल हुए। लोगों के बीच पहुंची राहत सामग्री पाने वालों के चेहरे पर खुशी नजर आई।

कन्याओं को भी जिमाया

फाउंडेशन की टीम कुदेशिया ओवरब्रिज के पास झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को खाद्य सामग्री और भोजन पैकेट उपलब्ध कराने के बाद सुर्खा क्षेत्र में पहुंचे। यहां मंदिर गेट पर पहुंचे जरूरतमंदों को भोजन पैकेट दिए गए। इस मौके पर कन्याओं को भी विशेष तौर से भोजन कराया गया। क्योंकि आज अष्टमी थी। इस दिन कन्याओं को भोज कराया जाता है। अभियान के दौरान सामाजिक दूरी का भी पालन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें